सोनम रघुवंशी ने पति राजा की दी नरबलि?? , राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया तांत्रिक कनेक्शन

मध्य प्रदेश , 18/06/2025 1:38:12 AM
Anil Tamboli
सोनम रघुवंशी ने पति राजा की दी नरबलि?? , राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया तांत्रिक कनेक्शन

इंदौर 18 जून 2025 - राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक चौंकाने वाला दावा करते हुए मृतक राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि उनके भाई की मौत कोई सामान्य हादसा या बीमारी नहीं, बल्कि तंत्र-मंत्र के चलते एक नरबलि थी, जिसे राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने पिता की सेहत सुधारने के लिए चढ़ाया।

सचिन रघुवंशी ने कहा, ''मेरे भाई राजा की बलि दी गई है. सोनम ने अपने पिता की सेहत के लिए यह नरबलि दी है. उनके पिता को पहले दो बार अटैक आ चुका था, लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं. सवाल यह है कि एक 60 साल के बुजुर्ग को ठीक रखने के लिए क्या मेरे भाई की जान ले ली गई?'' सचिन ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम और उसके परिजन कुछ तांत्रिक गतिविधियों से जुड़े लोगों से संपर्क में थे. फिलहाल सोनम रघुवंशी के परिवार की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने पूछा, ''सोनम के पिता ने अपनी बेटी की तस्वीर उल्टी टांगकर उसे जिंदा वापस लाने को टोना-टोटका किया, लेकिन दामाद राजा के लिए ऐसा नहीं किया? अगर सोनम के परिवार ने राजा की तस्वीर भी उल्टी टांगी होती, तो मेरा भाई भी जिंदा होता.'' सचिन ने सोनम की मां और पिता को साजिश में शामिल मानते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की।

सचिन ने सवाल उठाया कि सोनम के परिवार को तांत्रिक सलाह देने वाला कौन था और क्या यह हत्या की साजिश का हिस्सा था? उन्होंने पुलिस से तांत्रिक कनेक्शन की गहराई से जांच करने की मांग की। सचिन ने सोनम की मां पर निशाना साधते हुए कहा, ''एक मां को अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग और साजिश की पूरी जानकारी होती है. मां से कुछ नहीं छिपता. सोनम की मां से गहन पूछताछ होनी चाहिए.''

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH