प्रेमिका के ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमी ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को लगाई आग , हालत नाजुक

मध्य प्रदेश , 16/06/2025 12:52:56 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका के ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमी ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को लगाई आग , हालत नाजुक

ग्वालियर 16 जून 2025 - ग्वालियर में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने प्रेमिका के घर के बाहर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। इस आग में युवक 75% जल गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम विहार कॉलोनी की है। 

दरअसल, शहर के सिकंदर कंपू पर में रहने वाला 24 साल का युवक अजय कुशवाह फर्नीचर का कारीगर है और उसका माधौगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम विहार कॉलोनी निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जहां देर रात 11 बजे प्रेमी युवक अजय ने प्रेमिका के घर पर पहुँचकर घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

युवक को आग में जलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया। जहां 75% युवक के जलने पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल युवक ने बताया कि, एक युवती से उसका 9 साल से प्रेम प्रसंग के चलते रिलेशन है। वहां उससे शादी करना चाहता था लेकिन, युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया था और 2 साल से वह उसके पिता और भाई ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर युवती ने उसके घर गुंडे भी भेजें। युवती ने उसे कहा था कि, वह उसे मार देगी नहीं तो खुद को आग लगा कर मर जा। 

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH