भागवत कथा के दौरान आकाशीय बिजली गिरी , एक महिला की मौत और 25 से अधिक घायल

मध्य प्रदेश , 14/06/2025 12:36:25 AM
Anil Tamboli
भागवत कथा के दौरान आकाशीय बिजली गिरी , एक महिला की मौत और 25 से अधिक घायल

श्योपुर 14 जून 2025 - कराहल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में शुक्रवार को भागवत कथा के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। श्रोता कथा सुनने के दौरान गर्मी से बचने के लिए जामुन के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे, तभी अचानक से बिजली उनके ऊपर गिर गई।

ग्राम सेमरा के हनुमान मंदिर परिसर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष और बच्चे कथा सुनने पांडाल में पहुंचे थे। गर्मी अधिक होने के कारण कुछ महिलाएं और बच्चे कथा स्थल के पास स्थित जामुन के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया। बादल छा गए। तेज चमक व गरज के साथ बिजली सीधे उस पेड़ पर आ गिरी।

बिजली गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। श्रोता इधर-उधर भागने लगे। पेड़ के नीचे बैठे करीब 25 लोग चपेट में आ गए। इनमें से 19 वर्षीय गीता बाई पत्नी देवराज आदिवासी निवासी सेमरा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि गीता बाई चार माह की गर्भवती थी। इस हादसे में घायल हुए अधिकतर लोग महिलाएं और बच्चे हैं।

घायलों को तत्काल कराहल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कई गंभीर घायलों को जिला अस्पताल श्योपुर रेफर कर दिया गया है। कराहल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH