पति राजा की हत्या के बाद सोनम ने सिंदूर पोंछा, मंगलसूत्र उतारा फिर…पहन लिया बुर्का, सोनम का प्लान जानकर हो जाएंगे हैरान

मध्य प्रदेश , 13-06-2025 7:05:57 PM
Anil Tamboli
पति राजा की हत्या के बाद सोनम ने सिंदूर पोंछा, मंगलसूत्र उतारा फिर…पहन लिया बुर्का, सोनम का प्लान जानकर हो जाएंगे हैरान

इंदौर 13 जून 2025 - मेघालय में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में सोनम रघुवंशी के शातिर दिमाग की नई परतें खुलती जा रही हैं। हनीमून पर जाने के दो हफ्ते बाद राजा की पत्नी सोनम को पुलिस ने काले बुर्के में, झूठे आंसुओं और झूठी पहचान के साथ सिलीगुड़ी से गाजीपुर भागते समय पकड़ा था। मेघालय पुलिस ने दावा किया है कि सोनम किसी और महिला की हत्या कर उसका शव अपना बताकर हमेशा के लिए गायब होने की साजिश रच रही थी। ताकि ये लगे कि सोनम भी मारी जा चुकी है।

शिलांग पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनम और उसके साथियों का इरादा एक महिला की हत्या कर उसे सोनम के कपड़े पहनाकर या तो स्कूटी के साथ जला देना था या नदी में फेंक देना था ताकि पुलिस को लगे राजा और सोनम दोनों मारे गए! लेकिन ऐन वक्त पर ये ‘डबल मर्डर’ प्लान फेल हो गया। साजिश इतनी गहरी थी कि राज पहले ही इंदौर से सोनम के लिए बुर्का भिजवा चुका था।

हत्या के बाद किलर विशाल ने वह बुर्का सोनम तक शिलॉन्ग में पहुंचाया। राजा की हत्या के बाद सोनम ने पहले मांग का सिंदूर हटाया और फिर मंगलसूत्र उतार कर बुर्का पहना। इसके बार सोनम ने टैक्सी पकड़ी और सिलीगुड़ी होते हुए गाजीपुर भाग निकली। पर किस्मत की रफ्तार से तेज थी कानून की आंख। 17 दिन बाद सोनम पकड़ी गई। राज और उसके साथी पहले ही पुलिस के शिकंजे में थे। पुलिस को पता चला कि सोनम का प्रेमी राज कुशवाह इस साजिश का मास्टरमाइंड था और सोनम ने इसमें सहमति दी थी।

पूर्वी खासी हिल्स जिले के SP विवेक स्येम ने बताया कि राजा की हत्या की साजिश 11 मई को उनकी शादी से पहले इंदौर में रची गई थी। राजा (29) और सोनम (24) 23 मई को सोहरा में लापता हो गए थे। 2 जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास राजा का शव खाई में मिला, जबकि सोनम 9 जून को गाजीपुर में सरेंडर कर सामने आई। पुलिस ने राज कुशवाह और तीन अन्य विशाल, आकाश, और आनंद को भी गिरफ्तार किया, जो राज के दोस्त थे, जिसमें एक उसका चचेरा भाई था।

SP ने कहा कि यह सुपारी किलिंग नहीं थी। तीनों ने दोस्ती में राज की मदद की. राज ने खर्च के लिए 50,000 रुपये दिए थे। राजा की ‘डाव’ से की हत्या पुलिस के अनुसार, फरवरी में इंदौर में साजिश शुरू हुई थी. पहली एक योजना थी कि सोनम को नदी में बहने का दिखावा करना था, दूसरी थी किसी महिला की हत्या कर शव जलाकर उसे सोनम का बताना. दोनों योजनाएं विफल रहीं।

आरोपियों ने पहले गुवाहाटी में हत्या की योजना बनाई, लेकिन बाद में सोनम ने सोहरा जाने का प्लान बनाया. 23 मई को नोंग्रियाट में मिलने के बाद वेइसाडोंग फॉल्स पर दोपहर 2:00 से 2:18 बजे के बीच तीनों ने असम से खरीदे ‘डाव’ (धारदार हथियार) से राजा की हत्या कर शव खाई में फेंक दिया। सोनम मौके पर थी और उसने आकाश को खून से सना रेनकोट दिया, जिसे बाद में फेंक दिया गया। इसके बाद सोनम बुर्का पहनकर टैक्सी से गुवाहाटी, फिर बस और ट्रेन से सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), पटना, आरा, लखनऊ और फिर इंदौर पहुंची।

एक टूर गाइड के बयान कि उसने सोनम-राजा को तीन लोगों के साथ देखा। इसी से पुलिस को सुराग मिला। राज ने सोनम को इंदौर छोड़कर सिलीगुड़ी जाकर किडनैपिंग का नाटक करने को कहा। लेकिन 8 जून को आकाश की गिरफ्तारी के बाद राज घबरा गया और सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने रेनकोट और स्कूटी बरामद की। SP स्येम ने कहा, ”हम बयान दर्ज कर रहे हैं, पूछताछ जारी है और 90 दिनों में चार्जशीट दाखिल करेंगे।”

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH