सोनम रघुवंशी कांड के बाद दहशत में युवा , शादी से पहले अखबार में छपवा रहे है यह विज्ञापन

मध्य प्रदेश , 13/06/2025 1:20:28 AM
Anil Tamboli
सोनम रघुवंशी कांड के बाद दहशत में युवा , शादी से पहले अखबार में छपवा रहे है यह विज्ञापन

इंदौर 13 जून 2025 - इन दिनों देश में हर तरफ राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के केस की चर्चा हो रही है। सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के बाद हर कोई हैरान है। खासकर ऐसे युवकों में खौफ का माहौल है, जिनकी शादी होने वाली है, या फिर अभी हाल में शादी हुई है। लड़के खुद को सुरक्षित रखने के लिए नए तरीके अख्तियार कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी से पहले अखबार में बाकायदा इश्तेहार देकर लड़की के अतीत के बारे में खुलासा करने की अपील की है। एक अख़बार में दिए इश्तेहार में युवक ने साफ तौर पर लिखा कि ‘यदि लड़की का कोई पुराना प्रेम-प्रसंग रहा हो या किसी को इस शादी पर आपत्ति हो, तो कृपया अभी बता दें। विवाह के बाद किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए यह सार्वजनिक सूचना दी जा रही है।

इससे एक बात तो साफ़ हो गई है कि राजा-सोनम रघुवंशी कांड के बाद अब युवाओं के मन में एक डर बैठ गया है। कहीं प्यार या शादी धोखे और खून-खराबे का रूप न ले ले। हालांकि हमारा वेबसाइट इस विज्ञापन की पुष्टि नहीं करता है।

अखबार पर विज्ञापन देने वाले युवक का नाम राहुल पिता लक्ष्मीचंद राजवानी है। जो कि इंदौर के अशोक नगर का रहने वाला है। युवक का कहना है कि वह कोई ड्रामा नहीं कर रहा, बल्कि बस इतना चाहता है कि अगर किसी को इस रिश्ते से दिक्कत है या कोई पुराना कनेक्शन है, तो शादी से पहले ही बात साफ हो जाए।

हनीमून पर शिलांग गए थे राजा और सोनम रघुवंशी इंदौर के 29 साल के राजा की शादी 11 मई 2025 को 25 साल की सोनम से हुई थी। शादी के 9 दिन बाद, 20 मई को वे हनीमून के लिए मेघालय गए, जहां सोनम ने अपने आशिक राज कुशवाह समेत 4 लोगों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। सोनम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस ने उन्हें 8 जून को गाजीपुर से गिरफ्तार कर अपने साथ शिलांग लेकर चली गई है, जहां मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

सोनम रघुवंशी कांड के बाद दहशत में युवा , शादी से पहले अखबार में छपवा रहे है यह विज्ञापन

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH