23 साल की अनुराधा ने की 25 शादी , हर शादी के बाद करती थी यह कांड , अब हुई गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 21/05/2025 1:04:05 AM
Anil Tamboli
23 साल की अनुराधा ने की 25 शादी , हर शादी के बाद करती थी यह कांड , अब हुई गिरफ्तार

भोपाल 21 मई 2025 - भोपाल में फर्जी शादियों के जरिए लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन पुलिस ने की है। आरोपी अनुराधा पासवान अब तक करीब 25 व्यक्तियों से नकली शादी कर उन्हें ठग चुकी है।

23 साल की अनुराधा पासवान मूल रूप से यूपी के महाराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार की रहने वाली है। वर्तमान में वो भोपाल में रह रही है। 3 मई 2025 को मानटाउन निवासी विष्णु शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसे खंडवा निवासी सुनीता और पप्पू मीना ने मनपसंद लड़की से शादी करवाने का झांसा देकर भोपाल निवासी अनुराधा का फोटो दिखाया। इसके बाद सवाई माधोपुर कोर्ट में फर्जी एग्रीमेंट के जरिए 2 लाख रुपए लेकर शादी करा दी।

शादी के महज तीन दिन बाद ही अनुराधा घर से कैश, जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने भोपाल में स्थानीय मुखबिरों की मदद से फर्जी शादी गिरोह से संपर्क किया। टीम के एक सिपाही को अविवाहित बताकर फर्जी शादी कराने की योजना बनाई गई। इसी दौरान एजेंट द्वारा दिखाई गई तस्वीरों में फरार अनुराधा की पहचान हुई।

टीम ने भोपाल के कालापीपल स्थित पन्नाखेड़ी गांव में दबिश देकर अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया। अनुराधा हाल ही में एक और फर्जी शादी कर वहीं रह रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह गिरोह भोपाल से ऑपरेट होता था। इसमें रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू, मजबूत सिंह यादव, अर्जन नाम के सदस्य शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। ठगे गए अन्य पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस चोरी किए गए जेवर और नगदी की बरामदगी की कोशिश भी कर रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH