सराफा कारोबारी भाईयों ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात

मध्य प्रदेश , 15/05/2025 10:09:20 PM
Anil Tamboli
सराफा कारोबारी भाईयों ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात

अशोकनगर 15 मई 2025 - मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में गुरुवार को गरिमा पेट्रोल पंप के पीछे रेलवे ट्रैक पर दो सराफा व्यापारियों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों मृतक सगे भाई थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों कर्ज के तले दबे थे। सूदखोरों के तकाजों से परेशान थे। उनकी सर्राफा बाजार में दुकान है। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर में वे बाइक से बिना कुछ बताए घर से निकले थे। मृतकों की पहचान बोहरे कालोनी निवासी 40 वर्षीय नंदकिशोर सोनी उर्फ बंटी और 38 वर्षीय रामेश्वर के रूप में हुई है।

पुलिस को मृतकों के पास से एक रफ कागज पर लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें लिखा है कि मैं रामेश्वर सोनी, नंदकिशोर सोनी अपने पूरे होशोहवास में लिख रहा हूं कि हम दोनों ने जो कर्जा लिया था, वो हमने अपनी जमीन बेंचकर दे दिया। कुछ लोगों ने चेक वापस नहीं किए। बैंक में लगाने की धमकी देते हैं, लड़ाई करते हैं। हमारे दोनों भाइयों का हमसे कोई लेना-देना नहीं है।

मकान और दोनों दुकानें महेश और विनोद सोनी की हैं। अब हमारे पास कुछ नहीं बचा है। अब हम दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं, इसलिए प्रशासन से निवेदन है कि हमारे परिवार की रक्षा करें, हमने जो कर्जा लिया, सबका दे दिया। फिर भी परेशान करते हैं, इसलिए हम दोनों जा रहे हैं हमें माफ करना।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के लिए दोनों भाइयों को विवश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH