अदमदाबाद एक्सप्रेस के टॉयलेट में यात्री ने फांसी लगाकर की खुदकुशी , GRP जांच में जुटी

मध्य प्रदेश , 08/05/2025 9:29:08 PM
Anil Tamboli
अदमदाबाद एक्सप्रेस के टॉयलेट में यात्री ने फांसी लगाकर की खुदकुशी , GRP जांच में जुटी

सागर 08 मई 2025 - अदमदाबाद से कोलकाता जाने वाली ट्रेन के शौचालय में एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला है। शौचालय में शव लटके होने की सूचना के बाद सागर रेलवे स्टेशन पर FSL और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव काे फंदे से नीचे उतारा गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन सागर स्टेशन पर रुकी रही। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सागर रेलवे स्टेशन प्रबंधन को सूचना मिली कि बीना की ओर से आ रही गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच के शौचालय में एक युवक का शव फंदे पर लटका है। सूचना मिलने ही सागर रेलवे स्टेशन पर FSL,  GRP और RPF के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोपहर 2.10 बजे सागर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन आकर रुकी।

 ट्रेन के सबसे आगे वाले डिब्बे के जनरल कोच के शौचालय में ऊपर की ओर लगे हेंगर में शर्ट के फंदे पर युवक का लटका हुआ मिला। FSL ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए वहीं GRP ने ट्रेन के डिब्बे में मौजूद अन्य यात्रियों से पूछताछ की। युवक की तलाशी ली गई, लेकिन उसकी शिनाख्ती नहीं हो पाई। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के करीब होगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH