नवविवाहित दंपति ने की खुदकुशी , चार महीने पहले ही हुई थी शादी , पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश , 07/05/2025 9:36:04 PM
Anil Tamboli
नवविवाहित दंपति ने की खुदकुशी , चार महीने पहले ही हुई थी शादी , पुलिस जांच में जुटी

रतलाम 07 मई 2025 - नामली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचेड़ में नवविवाहत दंपती अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। उनके फंदे पर लटकने का कारण पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। दोनों ने चार माह पहले ही शादी की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय जितेंद्र निवासी बागड़ी मोहल्ला पंचेड़ ने करीब चार माह पहले उज्जैन जिले के नागदा निवासी 21 वर्षीय दुर्गा से विवाह किया था। वे दोनों मंगलवार देर रात घर में सो गए थे। जितेंद्र के पिता अंबाराम घर के बाहर पलंग पर सोए थे। बुधवार सुबह करीब सात बजे तक जितेंद्र व दुर्गा नहीं जागे, तो अंबाराम ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसी बीच परिवार के दूसरे लोग भी आ गए।उन्होंने दरवाजे को धक्का देकर जितेंद्र व उसकी पत्नी बल्ली से बंधे फंदे पर लटके देखा। दोनों के शव फंदे से नीचे उतारकर आसपास को लोगों को जानकारी दी।

सूचना मिलने पर रतलाम ग्रामीण SDOP किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी पतिराम डावरे व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस न घर में जाकर शवों व घटना स्थल की जांच की। उसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH