गोंडवाना एक्सप्रेस लापता हुए केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव , मध्यप्रदेश से दिल्ली तक मची हड़कंप

मध्य प्रदेश , 06/05/2025 1:50:31 PM
Anil Tamboli
गोंडवाना एक्सप्रेस लापता हुए केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव , मध्यप्रदेश से दिल्ली तक मची हड़कंप

जबलपुर 06 मई 2025 - केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव गोंडवाना एक्सप्रेस में सवार होकर जबलपुर जा रहे थे, जब वे अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गए. शनिवार रात हजरत निजामुद्दीन से रवाना हुई इस ट्रेन में उन्हें आखिरी बार देखा गया था।

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली से जबलपुर की यात्रा कर रहे थे. उन्होंने शनिवार रात हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से ट्रेन पकड़ी, लेकिन रविवार सुबह दमोह में उनकी बर्थ खाली पाई गई जिससे हड़कंप मच गया. रेलवे ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया और लगभग 03 घंटे की खोजबीन के बाद वे 162 किलोमीटर दूर सिहोरा स्टेशन पर मिले. मंत्री संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच B-3 में बर्थ नंबर 57 पर थे।

सूत्रों के अनुसार मंत्री जुएल उरांव सुबह 3:45 बजे दमोह स्टेशन पर पहुंचे, जहां उनका शुगर लेवल अचानक गिर गया. जैसे ही ट्रेन चलने लगी, वे उसमें चढ़ने लगे, लेकिन चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और उन्हें चोट लग गई. इसी दौरान, दूसरे प्लेटफॉर्म पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आई, जिसमें मंत्री ने बैठने का निर्णय लिया।

मंत्री के PA ने जानकारी दी कि वे हरदुआ से लापता हो गए थे. बाद में यह स्पष्ट हुआ कि ट्रेन वहां रुकी ही नहीं थी. सुबह 6:55 बजे मंत्री सिहोरा स्टेशन पर पाए गए, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया और फिर उन्हें जबलपुर भेजा गया. इस पूरे घटनाक्रम पर मंत्री जुएल उरांव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH