10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, माध्यमिक शिक्षा मंडल कल जारी करेगा रिजल्ट

मध्य प्रदेश , 05/05/2025 8:23:24 PM
Anil Tamboli
10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, माध्यमिक शिक्षा मंडल कल जारी करेगा रिजल्ट

भोपाल 05 मई 2025 - मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल एमपी बोर्ड 6 मई, मंगलवार यानी कल रिजल्ट जारी करेगा। इस बार यह रिजल्ट बोर्ड कार्यालय ने नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री निवास से जारी किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर लगी गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एमपी बोर्ड परिणाम 2025 को mpbse.nic.in पर देख सकेंगे।

बता दें कि इस वर्ष हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हुई थी। जिसमें पहला पेपर हिंदी का था। वहीं, हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई थी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए हैं। जिनमें कक्षा 10वीं में 9,53,777 और कक्षा 12वीं में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है।

परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अकेले भोपाल में ही 103 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे करें चेक

आधिकारिक वेबसाइट- mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025/एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें। 

स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा और छात्रों को रोल कोड और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा -सबमिट बटन पर क्लिक करें और एमपी बोर्ड परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा

एमपी बोर्ड रिजल्ट SMS के जरिए प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल फोन में टाइप करें MPBSE 10/12 और इसे 56263 पर भेज दें। रिजल्ट जारी होने के बाद उसी नंबर पर रिजल्ट भेज दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH