तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई , हादसे में 04 लोगो की मौत

मध्य प्रदेश , 01/05/2025 10:27:11 PM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई , हादसे में 04 लोगो की मौत

गुना 01 मई 2025 - मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान भदौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। एक की हालत ज्यादा गंभीर थी, तो उसे उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है जबकि दो अन्य का गुना में ही उपचार चल रहा है।

म्याना थाने के प्रभारी गोपाल चैबे ने बताया कि एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह सभी लोग शिवपुरी जिले के कोलारस के रिजौदा गांव के निवासी हैं और मावन में शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे। जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में मरने वालों की पहचान गोविंद रघुवंशी, सोनू, वीरू और हितेश के तौर पर हुई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH