करण सिंधी ने खोला IPL सट्टे का पूरा राज , करण सिंधी की निशानदेही से छत्तीसगढ़ के सटोरिये राजस्थान से गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 01/05/2025 1:30:08 AM
Anil Tamboli
करण सिंधी ने खोला IPL सट्टे का पूरा राज , करण सिंधी की निशानदेही से छत्तीसगढ़ के सटोरिये राजस्थान से गिरफ्तार

कटनी 01 मई 2025 - कटनी पुलिस ने जयपुर में बैठकर कटनी में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। उनके पास से लैपटाप, मोबाइल, एटीएम, पासबुक सहित अन्य सामग्री मिली है। पुलिस मामले में सटोरियों के रिकार्ड खंगाल रही है और उससे जल्द अन्य राज खुल सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया कि 27 अप्रैल को माधवनगर थाना क्षेत्र की झिंझरी चौकी पुलिस ने क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा खेलने की सूचना पर दबिश देकर कैरिन लाइन निवासी करण सिंधी को पकड़ा था। पुलिस ने करण सिंधी से पूछताछ की और सट्टा खिलाने की आईडी के संबंध में जानकारी ली। इसमें जानकारी लगी कि आइडी उपलब्ध कराने वाले जयपुर में बैठकर पूरा संचालन करते हैं।

जानकारी लगने पर पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित कर जयपुर रवाना की। जहां पर स्थानीय पुलिस की मदद से जयपुर में एक फ्लैट पर दबिश दी गई। फ्लैट में तीन युवक ऑनलाइन सट्टे का संचालन करते मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बृजेश सोनी उर्फ विक्की उर्फ विक्कू पिता अशोक सोनी 26 साल निवासी अचानकपुर, थाना चकरभटा बिलासपुर, छत्तीसगढ़, अमर बहादुर पिता चंद्र बहादुर, 25 साल निवासी माछीवाड़ा जिला लुधियाना पंजाब और ओंकार निर्मलकर पिता लालजी निर्मलकर 24 साल निवासी बजरंग चौक, थाना साजा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ बताया।

सटोरियो के पास से दो नग लैपटाप, एक मॉडम, सात मोबाइल, 13 पासबुक, 15 नग ATM बरामद किया गया। सभी आरोपियों को पुलिस कटनी लेकर आई है और पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH