छत्तीसगढ़ - रतनेश सागरकर की खून से लथपथ लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

रायपुर , 29-04-2025 12:08:15 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रतनेश सागरकर की खून से लथपथ लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

रायपुर 29 अप्रैल 2025 - राजधानी रायपुर के राजा तालाब क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, एक 50 वर्षीय व्यक्ति, रतनेश सागरकर, अपने घर में मृत अवस्था में पाया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि उसका शव खून से सना हुआ था। रतनेश सागरकर लंबे समय से इस घर में अकेले रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का गहन निरीक्षण किया।

शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, जो किसी तेजधार हथियार या भारी वस्तु से किए गए वार के संकेत देते हैं। इन निशानों को देखते हुए पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से सुराग जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

पुलिस ने आसपास के निवासियों और मृतक के परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रतनेश सागरकर के किसी से हाल ही में कोई विवाद तो नहीं हुआ था, या फिर कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं देखी गई थी। फिलहाल पुलिस अधिकारी हर संभावित पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं- हत्या, लूटपाट, रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी समेत सभी कोणों पर विचार किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH