छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 15/03/2026 2:38:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

मनेंद्रगढ़ 15 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यँहा एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता शुभम सिंह कुछ लोगों के साथ काट पत्ती जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक रील के रूप में सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो के साथ लिखे गए कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें लिखा है  “हमारा दबदबा है, कोई हाथ नहीं लगा सकता”..। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के मुताबिक शुभम सिंह भाजपा के हसदेव मंडल में सोशल मीडिया के संयोजक के पद पर हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पार्टी की छवि से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोग इस मामले पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और कई यूजर्स इस पर सवाल उठा रहे हैं।हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

वहीं स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो अक्सर विवाद को जन्म दे देते हैं और इससे नेताओं की छवि पर भी असर पड़ सकता है।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH