छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

रायगढ़ , 13/03/2026 7:32:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

रायगढ़ 13 मार्च 2026 -  रायगढ़ जिले में जुआ पर कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों पर एसएसपी की गाज गिरी है। जिले के SSP ने लापरवाही बरतने वाले चौकी प्रभारी समेत 2 पुलिसकर्मियों को हटा दिया है। SSP ने सख्त लहजे में कहा कि जुआ सट्टा पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दरअसल, 11 मार्च को चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र के बरपाली जंगल में जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी, लेकिन चौकी प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस सूचना पर SSP शशि मोहन ने चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द ASI बृज किशोर गिरी से जानकारी ली। मामले को लेकर उनके द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP ने जुआ खेल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने रेड कार्रवाई कर मौके से 4 जुआरियों को पकड़ा, जिनके कब्जे से 5 बाईक, 3 मोबाइल और 10600 नगदी जब्त की। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

साथ ही जुआ खेलने की शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर चौकी प्रभारी ASI बृज किशोर गिरी, बीट के प्रधान आारक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर पूंजीपथरा थाने में पदस्थ SI जिय एक्का को चौकी रैरूमाखुर्द प्रभारी बनाया है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH