छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर , 16-03-2026 1:04:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर 16 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। साथ ही कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 10 हजार का इनामी कांग्रेस नेता भागवत थवाईत गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस
छत्तीसगढ़ - 10 हजार का इनामी कांग्रेस नेता भागवत थवाईत गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस
एक दुल्हन लेकिन बारात लेकर पँहुच गए दो दूल्हा, बुलानी पड़ी पुलिस फिर हुआ यह फैसला
एक दुल्हन लेकिन बारात लेकर पँहुच गए दो दूल्हा, बुलानी पड़ी पुलिस फिर हुआ यह फैसला
छत्तीसगढ़ - नाबालिग के साथ गैंगरेप, परिचित युवक सहित 05 लोगो ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - नाबालिग के साथ गैंगरेप, परिचित युवक सहित 05 लोगो ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - 01 लाख की रिश्वत लेते कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 01 लाख की रिश्वत लेते कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार ने बाईक सवार दंपति को मारी टक्कर, हादसे में पति और पत्नी की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार ने बाईक सवार दंपति को मारी टक्कर, हादसे में पति और पत्नी की मौत
छत्तीसगढ़ - पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, TI सहित कई पुलिसकर्मी घायल, सभी का ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, TI सहित कई पुलिसकर्मी घायल, सभी का ईलाज जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक
छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH