क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

उत्तर प्रदेश , 13/03/2026 8:24:55 PM
Anil Tamboli
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

हापुड़ 13 मार्च 2026 - देश के कई हिस्सों में LPG  सिलेंडर की किल्लत को लेकर हड़कंप का माहौल बना हुआ है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से गैस सिलेंडरों की जमाखोरी का बड़ा मामला सामने आया है. प्रशासन की कार्रवाई के दौरान एक घर से LPG के भरे हुए 55 सिलेंडर बरामद किए गए हैं. यह सिलेंडर हापुड़ निवासी अब्दुल रेहान के घर से मिले हैं। 

बताया जा रहा है कि अब्दुल रेहान समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ व्यक्ति है. हालांकि मामले के सामने आते ही समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने इस दावे का खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि अब्दुल रेहान का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद आरोपी अब्दुल रेहान फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है. 

अधिकारियों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडरों की जमाखोरी गंभीर मामला है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं समाजवादी पार्टी ने भी इस मामले से दूरी बनाते हुए कहा है कि यदि आरोपी का पार्टी से कोई संबंध साबित होता है तो संगठन स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी बात कही है.

इधर प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कथित किल्लत की खबरों के बीच CM योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं.उन्होंने कहा है कि पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह फैला कर जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.सीएम योगी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. हर जिले में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और लोगों को किसी तरह की घबराहट में आने की जरूरत नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH