छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप

बीजापुर , 16/03/2026 1:45:36 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप

बीजापुर 16 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पोटा केबिन छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गर्भवती पाई गई छात्राओं में दो छात्राएं 12वीं कक्षा की हैं, जबकि एक छात्रा 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है। बताया जा रहा है कि 12वीं की दोनों छात्राएं हाल ही में बोर्ड परीक्षा में भी शामिल हुई थीं।

जांच में सामने आया है कि तीनों छात्राएं करीब तीन से पांच महीने की गर्भवती हैं। इनमें से दो छात्राएं नाबालिग बताई जा रही हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा इन छात्राओं के गर्भवती कार्ड भी बनाए गए थे। इससे यह सवाल उठने लगा है कि जब स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी थी, तब छात्रावास प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों तक यह सूचना क्यों नहीं पहुंची।

घटना सामने आने के बाद छात्रावास की अधीक्षिका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह घटना उनके कार्यकाल की नहीं है। उनका कहना है कि संबंधित छात्राएं कई बार छात्रावास से अनुपस्थित रहती थीं, इसलिए उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।

इस घटना के बाद छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। यह भी पूछा जा रहा है कि यदि छात्राएं लंबे समय से गर्भवती थीं तो इसकी जानकारी प्रबंधन को समय रहते क्यों नहीं मिली और इसकी जिम्मेदारी किसकी है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस पोटा केबिन छात्रावास पहुंची और वहां मौजूद कर्मचारियों व संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH