छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

राजनाँदगाँव , 16/03/2026 12:53:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

राजनांदगांव 16 मार्च 2026 - राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा रविवार को दामाबंजारी के पास घटित हुई।

बताया जा रहा है कि ग्राम भुकर्रा निवासी 26 वर्षीय तामेश्वरी साहू, 27 वर्षीय टिकेंद्र निषाद और 23 वर्षीय ललित निषाद एक ही बाइक से महाराष्ट्र के काकोड़ी गए थे। वापस लौटते समय काकोड़ी की ओर जा रही महाराष्ट्र नंबर की तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में तामेश्वरी साहू और टिकेंद्र निषाद के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ललित निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को छुरिया अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि टिकेंद्र निषाद विवाहित था और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। वहीं तामेश्वरी साहू की अभी शादी नहीं हुई थी और घर में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH