सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला

सक्ती , 15-03-2026 1:10:19 PM
Anil Tamboli
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला

सक्ती 15 मार्च 2026 - अपर सत्र न्यायाधीश (FTC) श्रीमती गंगा पटेल ने 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी को उम्र कैद की सजा और 13000 रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के पिरदा का है।

न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची की माँ ने मालखरौदा थाने आकर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिनांक 12 सितंबर 2025 की सुबह 11 बजे अपनी बेटी को नहला रही थी, तब उसकी 09 साल की बेटी ने बताया कि 11 सितंबर 2025 के शाम करीबन 8.30 बजे गांव का रहने वाला दूजराम सोनवानी उसके साथ कमरे में गंदा काम किया है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मालखरौदा थाने मे आरोपी दूजराम सोनवानी उर्फ गुड्डू सोनवानी के विरुद्ध धारा 137 (2), 127(2), 65 (1) BNS एवं धारा 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी दूजराम सोनवानी को तलब कर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया।

आरोपी दूजराम सोनवानी द्वारा अपराध करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 13 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया। विवेचना पूर्ण होने पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग पत्र क्रमांक 207/2025 तैयार कर कोर्ट में पेश किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश (FTC) श्रीमती गंगा पटेल ने पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी दुजराम सोनवानी पिता स्व दुलारसाय सोनवानी (46) निवासी पिरदा थाना मालखरौदा जिला सक्ती को उम्र कैद की सजा एवं 13000 रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत, उप निरीक्षक अनवर अली आरक्षक सेतराम पटेल, शत्रुघन जांगडे का विशेष योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH