छत्तीसगढ़ - घर मे चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 03 महिला सहित 05 लोग गिरफ्तार

जगदलपुर , 26-04-2025 6:15:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर मे चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 03 महिला सहित 05 लोग गिरफ्तार

जगदलपुर 26 अप्रैल 2025 - जगदलपुर में देह व्यापार का भंडाभोड़ हुआ है। पुलिस ने पाॅइंटर भेजकर मौके से तीन महिला और दो पुरूष को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। महिला दलाल लड़कियों की फोटो मोबाइल में भेजकर डील तय करती थी। पुलिस पांचों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को न्यायालय में पेश किया है।

दरअसल, बोधघाट थाना क्षेत्र के खूंटी पारा में कुछ महिलाओं के द्वारा किराए का मकान लेकर देह व्यापार चलाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इस सूचना को एसपी शलभ कुमार सिंहा ने गंभीरता से लिया और एएसपी माहेश्वर नाग व CSP आकाश श्रीमाल को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। CSP आकाश श्रीमाल के नेतृत्व में एक पाॅइंटर नियुक्त किया। पाॅइंटर ग्राहक बनकर महिला दलाल से संपर्क किया।

1500 रूपए में डील होने के बाद महिला दलाल के बताये मकान पर पाॅइंटर पहुंचा। देह व्यापार में शामिल महिला से बातचीत होने के बाद पाॅइंटर ने इसकी सूचना बाहर खड़ी पुलिस को दी। पुलिस भी बिना देरी किये मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को देख देह व्यापार में शामिल महिलाएं और ग्राहक इधर उधर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस की टीम में शामिल महिला कांस्टेबल ने भाग रही सेक्स वर्करों को दौड़ा कर पकड़ा। पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को थाने लेकर पहुंची और सभी के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3,5, के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि महिला दलाल द्वारा उन्हें बुलाया गया था।

पकड़े गये आरोपियों में वीण एपी प्रकाश एस उम्र 29 वर्ष निवासी त्रिशूल थाना बड़का चेरी जिला त्रिशूल केरला हाल NMDC केंटीन नगरनार और विपिन एम. जी. पिता जी. वर्गीस उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अलातूर थाना वटकुजरी जिला पालकट केरला हाल NMDC केंटीन नगरनार शामिल है। पकड़ी गई महिलाओं में 24 वर्ष, 26 वर्ष और 27 वर्ष की है। महिलाएं उड़ीसा और जगदलपुर की निवासी है। नीचे देखें वीडियो... आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 4,500 रु व 5 नग मोबाइल फोन को जब्त किया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - महिला वकील का हत्यारा लोकनाथ पटेल सक्ती से गिरफ्तार, इसलिए दिया था वारदात को अंजाम
सक्ती - महिला वकील का हत्यारा लोकनाथ पटेल सक्ती से गिरफ्तार, इसलिए दिया था वारदात को अंजाम
सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवा सटोरिये, दोनो है बड़े घर के लाल, IPL में लगवा रहे थे दांव, पुलिस कर रही पूछताछ
सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवा सटोरिये, दोनो है बड़े घर के लाल, IPL में लगवा रहे थे दांव, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ में शनिवार 16 मई के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार 16 मई के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
आज का राशिफल, दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
भाजपा नेत्री ने ब्यापारी को धोखे से सुनी गली में बुलाया, फिर कपड़े उतरवा कर किया यह कांड, FIR के बाद हुई फरार
भाजपा नेत्री ने ब्यापारी को धोखे से सुनी गली में बुलाया, फिर कपड़े उतरवा कर किया यह कांड, FIR के बाद हुई फरार
छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..
LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी
LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी
बड़ी खबर - NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रो.पी वी कुलकर्णी गिरफ्तार, CBI की कार्यवाही
बड़ी खबर - NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रो.पी वी कुलकर्णी गिरफ्तार, CBI की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH