10 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक चंद्रप्रकाश गुप्ता गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 26/04/2025 12:37:09 AM
Anil Tamboli
10 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक चंद्रप्रकाश गुप्ता गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही

शहडोल 26 अप्रैल 2025 - जनपद पंचायत जयसिंहनर की ग्राम पंचायत छूदा के रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त रीवा की पुलिस ने ट्रैप किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को हुई है। ट्रैपकर्ता अधिकारी निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी के निवास ग्राम पंचायत छूदा में कार्रवाई की गई है।

दरअसल राजेश सिंह कंबर (27) निवासी छूदा ने आवेदन देकर शिकायत किया था कि उसके पिता की मृत्यु हो जाने पर संबल योजना के अंतर्गत दो लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता ने उसकी मां के खाते में राशि स्थानांतरित करने बदले तीस हजार रुपए बतौर रिश्वत मांग किया है। इसके साथ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के लिए समग्र आईडी बनवाने के बदले में 3500 रुपये रिश्वत की मांग की गई है।

शिकायत का पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा द्वारा सत्यापन कराया गया। इस दौरान पाया गया कि रोजगार सहायक ने 33,500 रुपए रिश्वत मांगी है। इसके बाद 25 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक ने टीम भेजकर आरोपित चंद्रप्रकाश गुप्ता को उसके निवास ग्राम से 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। पहली किश्त लेते हुए रोजगार सहायक को पकड़ लिया गया है।

ट्रैप करने वाली टीम में निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया के साथ एस आर मरावी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH