सक्ती सहित इन जिलों में आसमान से बरसेगी आग , मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रायपुर , 23-04-2025 8:21:15 PM
Anil Tamboli
सक्ती सहित इन जिलों में आसमान से बरसेगी आग , मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रायपुर 23 अप्रैल 2025 - छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। दोपहर में चिलचिलाती धूप के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। मंगलवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर में पारा 43.7 डिग्री से बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंच गया जो अब तक का सर्वाधिक तापमान रहा। वहीं आज मौसम विभाग द्वारा कुछ जिलों के लिए हीट वेब के चलते येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इसमें गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, रायपुर, बलौदा बाज़ार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव तथा मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है। वहीं बस्तर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबादी की स्थिति बन रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सबसे गर्म तापमान रायपुर में दर्ज किया यहां तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के कई जिलों में हिट वेव के चलते 48 घंटों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले सप्ताह राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया था वही सप्ताह भर में भी तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की वृद्धि हुई है।

रायपुर से जुड़े अन्य जिलों की बात की जाए तो वहां भी हाल कुछ ऐसा ही है। बिलासपुर में पिछले सप्ताह पारा 38.3 डिग्री दर्ज किया गया था वही सप्ताह भर में तापमान में 5 डिग्री वृद्धि हुई है। वही भिलाई, दुर्ग में भी तापमान लगभग 44 डिग्री तक पहुंच गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH