अवैध संबंध के शक में तलवार से युवक का प्रायवेट पार्ट काटा , युवक की हालत नाजुक

मध्य प्रदेश , 20/04/2025 1:16:10 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के शक में तलवार से युवक का प्रायवेट पार्ट काटा , युवक की हालत नाजुक

आगर मालवा 20 अप्रैल 2025 - मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंध के शक में 6 लोगों ने मिलकर एक युवक पर तलवार से हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट काट दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सुसनेर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।यह वारदात जिले के बड़ोद थाना इलाके के नाना देहरिया गांव में हुई।

शुक्रवार को नाना देहरिया निवासी युवक अपने गांव से सोलर प्लांट पर मजदूरी के लिए जा रहा था. रास्ते में उसी गांव के एक परिवार के पांच युवकों और एक अन्य ग्रामीण ने उसे घेर लिया. शुरू में युवक और हमलावरों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई. इस दौरान एक हमलावर ने तलवार से युवक पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. हमले के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत सुसनेर सिविल अस्पताल ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

सुसनेर थाना प्रभारी केसर राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंध के शक से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH