प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल , घरों में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग , पूरा गांव छावनी में तब्दील

मध्य प्रदेश , 20/04/2025 12:39:28 AM
Anil Tamboli
प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल , घरों में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग , पूरा गांव छावनी में तब्दील

सागर 20 अप्रैल 2024 - मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक प्रेम प्रसंग के मामले ने हिंसा का रूप ले लिया। उपद्रवियों द्वारा दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई, तो वहीं पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। मामला सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र का है। यहां दो अलग-अलग समुदायों के युवक और युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह शुक्रवार की रात को अपने घरों से भाग गए। यह मामला सामने आने पर शनिवार को एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों में जमकर तोड़फोड़ की और कुछ घरों में आग तक लगा दी। तनाव काफी बढ़ गया और जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस को सानौधा गांव भेजना पड़ा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया, मगर स्थितियां तनावपूर्ण बनी हुई हैं। इस क्षेत्र में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रेम प्रसंग में अलग-अलग समुदाय के लड़के और लड़की के शुक्रवार की रात को अपने-अपने घर से भागने की जानकारी शनिवार सुबह लगी। उस समय लड़की के घर वालों ने अपनी बेटी को घर में नहीं पाया। इतना ही नहीं, लड़की का जिस लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसकी खोजबीन की तो पता चला कि लड़का भी घर से गायब है।

गांव की लड़की और लड़के के गायब होने की जानकारी मिलते ही एक समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने दूसरे समुदाय के मकान में तोड़फोड़ कर डाली। कुछ मकानों को आग के हवाले भी कर दिया गया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी तादाद में पुलिस जवान गांव में तैनात हैं और गांव पूरी तरह छावनी में बदल गया है। पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH