छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने अगले 04 दिनों के लिए की चेतावनी जारी , जताई यह संभावना

रायपुर , 19-04-2025 11:38:06 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने अगले 04 दिनों के लिए की चेतावनी जारी , जताई यह संभावना

रायपुर 19 अप्रैल 2025 - छत्तीसगढ़ में लोगों को दिन के वक्त गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है. हालांकि, शाम होते-होते मौसम करवट ले रहा है और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बदल गरजने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. साथ ही एक-दो स्थानों पर बदल गरजने के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है. इसके अलावा अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर लगातार रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. वहीं अगले 4 दिनों में छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन साथ बिजली गिरने की गतिविधि जारी रहने की संभावना है. फिलहाल प्रदेश में मौसम सिस्टम की बात करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पूर्व ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय है, जो लगभग 3.1 किलोमीटर से लेकर 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

इसके साथ ही एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से झारखंड तक लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. वहीं, दूसरी द्रोणिका उत्तर मध्य महाराष्ट्र से मन्नार की खाड़ी तक सक्रिय है, जो करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है. इन मौसमी प्रणालियों के चलते प्रदेश में मौसम में बदलाव और स्थानीय स्तर पर बारिश, अंधड़ व वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH