छत्तीसगढ़ - हॉटल के रूम नंबर 103 में ब्यवसाई ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

सरगुजा , 19/04/2025 1:16:16 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हॉटल के रूम नंबर 103 में ब्यवसाई ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर 19 अप्रैल 2025 - अंबिकापुर के बस स्टैंड के पास स्थित एसआर होटल में व्यवसायी का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। व्यवसायी ने गुरुवार दोपहर होटल में चेक-इन किया था। होटल मालिक की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंच जांच की। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, मूलतः सीतापुर निवासी मनीष गुप्ता (34 साल) बस स्टैंड के पास एसआर होटल में गुरुवार दोपहर पहुंचा और कमरा नंबर 103 बुक किया। उसने होटल संचालक से कहा कि उसके सीने में दर्द है और वह आराम करना चाहता है।

होटल के कर्मचारियों ने रात में खाना खाने के लिए उठाने की कोशिश की, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला। होटल संचालक ने बताया कि सुबह भी दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ। बगल के कमरे से रोशनदान से अंदर झांककर देखा तो मनीष गुप्ता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

सूचना पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मनीष गुप्ता द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH