छत्तीसगढ़ - घर मे पूजा कराने के बहाने तांत्रिक सत्यनारायण साहू ने किया बड़ा कांड, हुआ गिरफ्तार

गरियाबंद , 13-12-2025 6:20:17 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर मे पूजा कराने के बहाने तांत्रिक सत्यनारायण साहू ने किया बड़ा कांड, हुआ गिरफ्तार

गरियाबंद 13 दिसम्बर 2025 - कोरबा में तांत्रिक से जुड़े तीन लोगों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब राजिम से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आ गई है। राजिम क्षेत्र में एक तांत्रिक ने पूजा-पाठ के बहाने परिवार के लोगों को नशीली दवा मिला लड्डू खिलाकर बेहोश कर दिया और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गया। यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव का है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी तांत्रिक सत्य नारायण साहू गांव में तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के जरिए समस्या समाधान का दावा करता था। उसने गांव के एक परिवार को अपने झांसे में लेकर घर में विशेष पूजा कराने की बात कही। पूजा के दौरान उसने प्रसाद के रूप में लड्डू बांटे, जिसमें नशीली दवा मिली हुई थी। प्रसाद खाने के कुछ ही समय बाद घर में मौजूद आठ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें से एक ही परिवार के पांच लोग पूरी तरह बेहोश हो गए।

अचानक सभी के अचेत होने से घर में हड़कंप मच गया। इस दौरान आरोपी तांत्रिक ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में रखे करीब 60 हजार रुपये कीमत के सोने के जेवरात समेटे और रात के अंधेरे में फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश लोगों को तत्काल इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में भर्ती पांच लोगों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

फिंगेश्वर थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी, नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने और चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है और क्या उसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH