छत्तीसगढ़ - पूर्व भाजपा पार्षद को 05 साल की सजा , 07 साल पहले किया था यह कांड

रायपुर , 12-04-2025 12:30:27 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व भाजपा पार्षद को 05 साल की सजा , 07 साल पहले किया था यह कांड

रायपुर 12 अप्रैल 2025 - सात साल पुराने एक मारपीट मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। वर्ष 2018 में हुए एक जमीन सीमांकन विवाद के दौरान राजस्व निरीक्षक के साथ मारपीट करने वाले पूर्व भाजपा पार्षद आकाश दुबे को अदालत ने 5 साल की सजा और 5000 रुपए का अर्थदंड सुनाया है। वहीं उनके साथी श्याम साहू को भी समान सजा दी गई है। आरोपी आकाश दुबे की पत्नी सरिता दुबे वर्तमान में रायपुर नगर निगम की पार्षद हैं और नगर निगम की MIC (मेम्बर इन काउंसिल) में भी पदस्थ हैं।

घटना राजधानी के रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र की है, जहां भूमि सीमांकन को लेकर विवाद हुआ था। राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चंद्राकर एक शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे थे ताकि विवादित जमीन का सीमांकन कर सकें। इस दौरान आकाश दुबे ने उनसे बहस की और कहा कि सीमांकन कार्य को तुरंत रोका जाए। विवाद बढ़ते ही आकाश दुबे ने RI को थप्पड़ मारा और फिर बेसबॉल बैट और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले के दौरान राजस्व निरीक्षक को गंभीर चोटें आई थीं और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया था।

इतना ही नहीं, आकाश दुबे ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी थी। इस घटना के करीब 15 गवाह थे, जिनके बयान के आधार पर यह मामला आगे बढ़ा। हालांकि, सुनवाई के दौरान आकाश दुबे ने खुद को निर्दोष बताते हुए अदालत से राहत की गुहार लगाई और यह दावा किया कि उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते झूठे केस में फंसाया गया है। लेकिन आरोपी कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं कर सका, जिससे अदालत को उनका पक्ष कमजोर लगा।

करीब 7 साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को रायपुर के जिला अपर सत्र न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी पाया और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत उन्हें 5 साल की सजा और अर्थदंड सुनाया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH