हॉटल ग्रेट गैलेक्सी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 03 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार
दतिया 31 मार्च 2025 - दतिया की कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए होटल ग्रेट गैलेक्सी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा को मुखबिर के द्वारा होटल में चल रहे देह व्यापार की सूचना दी। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा पुलिस बल के वहां पहुंचे।
तीन अलग अलग कमरों से 3 युवती एवं 3 युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया। जिसमें दो युवक दतिया एवं एक युवक करैरा का निवासी है। महिलाओं में एक महिला शादी शुदा एक विधवा तथा एक कुंवारी लड़की है।
कोतवाली थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा ने मीडिया को बताया कि होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। आज होटल पर कार्यवाही करते हुए तीन जोड़े आपत्ति जनक अवस्था में पाई गईं। होटल से आपत्ति जनक सामान एवं सेक्स वर्धक दवाइयां भी बरामद हुई हैं।

















