पति को ऐय्यासी करते रंगेहाथ पकड़ने के लिए पत्नी ने बनाई ऐसी प्लानिंग की पति के उड़ गए तोते..

मध्य प्रदेश , 13/03/2025 7:25:05 PM
Anil Tamboli
पति को ऐय्यासी करते रंगेहाथ पकड़ने के लिए पत्नी ने बनाई ऐसी प्लानिंग की पति के उड़ गए तोते..

ग्वालियर 14 मार्च 2025 - ग्वालियर की महिला थाना में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया यहां एक महिला ने अपने पति के चरित्र शंका को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, ग्वालियर शहर में रहने वाली एक महिला की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद महिला को पति पर शक हुआ कि वह अन्य महिलाओं से भी बात करता है, जिसे लेकर महिला ने पति को रोकने और समझाने की कोशिश भी की पर पति हमेशा पत्नी को सबूत के अभाव में सिर्फ उस पर झूठे आरोप लगाने की बात कह कर विवाद शुरू कर देता था।

इस बीच पत्नी ने पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक प्लान बनाया और एक पायल के नाम से फर्जी फेसबुक इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई। इस आईडी पर उसने अपने पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज एड कर लिया। बाद में दोनों में बातचीत शुरू हो गई और एक ही घर के कमरे में रहते हुए पति-पत्नी एक दूसरे से चैट करते रहे और उसके बाद कई बार पति ने उससे पायल के नाम से बनी आईडी पर वीडियो कॉल पर बात करने की कोशिश भी की लेकिन पत्नी ने अपने पति को किसी अन्य युवती से कॉल कर बात करा दी।

फिर एक दिन पति ने पायल को मिलने के लिए रेस्टोरेंट में बुलाया और जब वह रेस्टोरेंट पहुंचा तो वहां पर पायल नहीं उस की पत्नी मिली। पत्नी को सामने देखते ही पति के पसीने छूटने लगे। वह हैरान रह गया इसके बाद पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने पति को थाने बुलाया लेकिन पति वहां पहुंचते ही पत्नी के द्वारा लगाए गए आरोपों से मुकर गया। लेकिन पत्नी ने पुलिस के सामने वह सबूत पेश किए जिसमें वह पायल नाम की युवती के फर्जी अकाउंट फेसबुक इंस्टाग्राम आईडी पर बात करता था।

जब पुलिस ने पति को फटकार लगाते हुए करवाई की बात की, तो वह अपनी गलती मानने तैयार हो गया और उसने पुलिस के सामने पत्नी से माफी मांगी और आगे से फिर कोई गलती नहीं करने की बात कही। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा कर घर भेज दिया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH