गर्लफ्रैंड ने गिफ्ट में प्रेमी से मांगा iPhone 15 , परेशान प्रेमी ने उठाया यह खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश , 03/03/2025 2:52:34 PM
Anil Tamboli
गर्लफ्रैंड ने गिफ्ट में प्रेमी से मांगा iPhone 15 , परेशान प्रेमी ने उठाया यह खौफनाक कदम

भोपाल 03 मार्च 2025 - मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में 18 वर्षीय युवक राज मीणा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने गर्लफ्रेंड के दबाव और प्रताड़ना के चलते यह कदम उठाया। मृतक राज मीणा पेशे से कारपेंटर था और इंडस्ट्रियल एरिया की फर्नीचर फैक्ट्री में काम करता था। 

परिजनों के अनुसार, रत्नागिरी में रहने वाली एक लड़की से उसका अफेयर था। परिवार को उनके रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन वे सही उम्र होने के बाद शादी कराने के पक्ष में थे। परिजनों के आरोप हैं की लड़की लगातार महंगे गिफ्ट और iPhone की डिमांड कर रही थी। पहले भी कई बार राज उसे गिफ्ट दे चुका था। लड़की उसे भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर रही थी। बात नहीं करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी।

परिजनों के मुताबिक, सुसाइड से एक दिन पहले राज ने अपनी भाभी को बताया था कि उसकी गर्लफ्रेंड उस पर iPhone गिफ्ट देने का दबाव बना रही है। अगले दिन परिवार वालों ने उसे बाथरूम में फंदे से लटका हुआ पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतक के फोन रिकॉर्ड्स और चैट्स की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH