पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने लिखा कभी शादी मत करना और खा लिया जहर , इलाज जारी

मध्य प्रदेश , 02/03/2025 6:59:38 AM
Anil Tamboli
पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने लिखा कभी शादी मत करना और खा लिया जहर , इलाज जारी

देवास 02 मार्च 2025 - देवास जिले की सोनकच्छ सीट के पूर्व विधायक और भाजपा के नेता सुरेंद्र वर्मा के पुत्र कारोबारी प्रमोद ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। स्वजनों ने प्रमोद को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जहरीला पदार्थ खाने से पहले लिखे नोट में प्रमोद ने पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न के आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि कभी शादी मत करना...।

प्रमोद वर्मा बिल्डिंग मटेरियल के कारोबारी हैं। उनकी शादी को करीब 15 वर्ष हो चुके हैं। बच्चे भी हैं। स्वजन का कहना है कि पत्नी ने इंदौर के महिला थाने में कुछ दिन पहले उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें प्रमोद और उनके स्वजन को नामजद किया गया था। विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। स्वजन के अनुसार, इस बीच कुछ रिश्तेदारों ने राजीनामा भी करा दिया। इसके बाद भी पत्नी और स्वजन मान नहीं रहे थे और कानूनी कार्रवाई को लेकर लगातार धमका रहे थे।

इससे प्रमोद मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुके थे। शनिवार को उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ खाने से पहले कई पन्नों का नोट लिखा। इसमें लिखा की शादी के बाद से ही पत्नी और ससुरालवाले प्रताड़ित कर रहे हैं। मां मुझे माफ कर देना मैं अच्छा बेटा, भाई व अच्छा पिता नहीं बन पाया। अंत में लिखा- कभी शादी मत करना, यह जरूरी नहीं है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH