50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 01/03/2025 7:04:14 PM
Anil Tamboli
50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

इंदौर 02 फरवरी 2025 - लोकायुक्त पुलिस ने शहर के एमआईजी थाने के प्रधान आरक्षक अरुण शर्मा और दलाल अय्यूब खान को 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। प्रधान आरक्षक अरुण शर्मा 23 वर्षीय एक युवती को जेल भेजने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांग रहा था। शनिवार को 50 हजार रुपये की पहली किस्त ली और लोकायुक्त पुलिस उसे उठाकर ले गई।

निरीक्षक राहुल गजभिये ने बताया कि अनूप नगर निवासी मेघा देलवार के विरुद्ध पति बासिल मंसूरी ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एम आई जी थाना प्रभारी सी.बी. सिंह ने इस प्रकरण की जांच प्रधान आरक्षक अरुण शर्मा को दी थी। अरुण शर्मा ने मेघा को बयान और पूछताछ के बहाने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जमानती जुर्म होने के बाद भी उसने जेल भेजने की धमकी दी और पांच लाख रुपये मांगे। शनिवार को LIG चौराहे पर मुलाकात की और साढ़े तीन लाख रुपये में डील पक्की हुई।

प्रधान आरक्षक अरुण शर्मा ने दलाल अय्यूब खान (अनूप नगर) को रुपये लेने मेघा के फ्लैट (साईं अपार्टमेंट) पर भेज दिया। जैसे ही अय्यूब खान ने नोट गिने, सादे कपड़ों में बैठी लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त की टीम अय्यूब को लेकर एमआईजी थाने आ गई। लोकायुक्त से बेखबर अरुण शर्मा दलाल अय्यूब के कॉल लगाते ही बाहर निकल आया। उसने बाहर खड़ी कार का लाॅक खोला और अय्यूब की तरफ इशारा किया। अय्यूब नोट लेकर कार में बैठ गया। इधर-उधर देख कर अरुण भी कार में आ गया। जैसे ही नोट की गड्डी छुपाई लोकायुक्त की टीम उसेने दबोच लिया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH