रील बनाने वालों को सरकार देगी 02 लाख तक का इनाम , पुरस्कार जीतने के लिए करना होगा यह काम
मध्य प्रदेश , 27-02-2025 4:49:56 PM
भोपाल 27 फरवरी 2025 - मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने स्वच्छता पर रील बनाने वाले को इनाम देने का ऐलान किया है। 15 अप्रैल तक गांवों में कचरे से जुड़ी जागरूकता पर रील बनाना होगा। इस प्रतियोगिता के तहत राज्य सरकार युवाओं को दो लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि देगी।
प्राप्त रीलों में से सर्वश्रेष्ठ पांच प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पहला पुरस्कार दो लाख रुपए, दूसरा पुरस्कार एक लाख रुपए, तीसरा पुरस्कार 50 हजार रुपए और 25-25 हजार रुपए के दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

















