24 घंटे के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार

मौसम , 25/02/2025 11:05:48 PM
Anil Tamboli
24 घंटे के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार

रायपुर 26 फरवरी 2025 - देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं. एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई और राज्यों में मौसम बदल गया है. IMD के लेटेस्ट बुलेटिन के मुताबिक अगले 24 घंटों में कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. तेज हवा भी चलने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसमी तंत्र में बदलाव होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अभी 50 डिग्री पूर्व और 24 24 डिग्री नॉर्थ यानी कि ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है. यह धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है. वहीं एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान में बना हुआ है. इन दोनों मौसमी तंत्र के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई इलाकों में अच्छी खासी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात की आशंका है। 

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है. पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई और इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी पूर्वी असम के आसपास बना हुआ है, एक ट्रफ भी बना हुआ है. इसके प्रभाव में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। 

IMD का अनुमान है कि एक एक्टिव पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले तीन से चार दिनों में बारिश का दौर जारी हो सकता है. हिमालयी क्षेत्र जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा हो सकती है. मौसम में बदलाव के कारण पहले तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. दक्षिणी पंजाब हरियाणा, राजस्थान उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH