पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति , प्रेमी के साथ मिल कर उतार दिया मौत के घाट

मध्य प्रदेश , 22/02/2025 6:58:29 PM
Anil Tamboli
पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति , प्रेमी के साथ मिल कर उतार दिया मौत के घाट

मंडला 23 फरवरी 2025 - मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी विद्या सिंगरौरे (20) और उसके प्रेमी शिवम चौरसिया (24) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के अनुसार, मृतक राजाराम की पत्नी विद्या का शिवम चौरसिया के साथ प्रेम संबंध था। विद्या तलाक चाहती थी, लेकिन राजा राम इसके लिए तैयार नहीं था। इसी कारण दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था। सोमवार रात निवास - शहपुरा मार्ग पर स्थित एनिकट के पास शिवम ने धारदार हथियार से राजाराम का गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले भी हत्या का प्रयास किया था और इसके लिए रेकी भी की थी। घटना के बाद शिवम के परिजनों ने मृतक की पत्नी विद्या पर शक जताया, जिसके आधार पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच की। सुरागों के आधार पर गुरुवार को विद्या और शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया।

अब पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में मृतक की पत्नी विद्या सिंगरौरे और उसके प्रेमी शिवम चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को दो अन्य आरोपियों की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश जारी है। आरोपी शिवम को निवास न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH