छत्तीसगढ़ - सरकारी कर्मचारी से दिनदहाड़े 08 लाख की लूट , पूरे जिले में नाकेबंदी

जगदलपुर , 17/02/2025 10:31:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी कर्मचारी से दिनदहाड़े 08 लाख की लूट , पूरे जिले में नाकेबंदी

जगदलपुर 17 फरवरी 2025 - दिनदहाड़े कर्मचारी से 8 लाख की लूट की वारदात हुई है। पुलिस को आरोपियों का CCTV भी मिला है। घटना जगदलपुर शहर से करीब 45 किमी दूर ओडिशा सीमा से लगे बोरिगुमा की है, जहां में 3 बाइक सवारों ने एक बुजुर्ग की गाड़ी को रोककर उससे 8 लाख रुपये लूट लिये। लुटेरों का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक वृद्धजनों को बांटने के लिए ब्लॉक कार्यालय का कर्मचारी अर्जुन पोटे बैंक से पैसा निकालकर अपनी बाईक पर वापस कार्यालय आ रहा था कि अचानक तीन बाईक में सवार 6 युवकों ने चाकू के नोक पर बुजुर्ग को रोकते हुए उसके पास रखे बैग को छीन लिया और कर्मचारी का मोबाइल भी दूर फेंकते हुए बैग में रखे 8 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। कर्मचारी ने किसी तरह से अपने फोन को लेकर अपने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने ओडिशा सीमा से लगे सभी थानों को इसकी जानकारी देते हुए आरोपियों की फ़ोटो को वायरल कर दिया है, जिससे कि आरोपियों की शिनाख्त हो सके। फिलहाल सीमाओं पर जवान तैनात है, वहीं लुटेरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 

इस मामले में थाना प्रभारी ईश्वर टांडी ने बताया कि घटना के बाद से लुटेरों की तलाश की जा रही है, वहीं जगह जगह के CCTV फुटेज भी देखे जा रहे हैं। फिलहाल लुटेरों का अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं मिला है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH