दो दिनों से लापता पत्नी को तलाश करता हुआ जब पति पहुँचा अपने दोस्त के घर , घर के भीतर का नजारा देख पति के उड़े होश ,,

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दो दिनों से लापता पत्नी को तलाश करता हुआ जब पति पहुँचा अपने दोस्त के घर , घर के भीतर का नजारा देख पति के उड़े होश ,,
ठाणे 21 नवम्बर 2020 - एक शख्‍स की पत्‍नी गायब हुई तो उसे ढूंढने के प्रयास में उसने अपने साथ काम करने वाले और खास दोस्‍त को फोन लगाया लेकिन फोन उठा नहीं. दो दिन बाद वह दोस्‍त के फ्लैट पर गया तो दरवाजा खुला मिला. वह अंदर गया तो उसकी पत्‍नी और दोस्‍त दोनों की बॉडी सड़ी-गली हालत में मिली।

यह सनसनीखेज घटना महाराष्‍ट्र के ठाणे जिले की है. ठाणे जिले में अंबरनाथ के एक फ्लैट के अंदर गुरुवार शाम को एक व्यक्ति और एक महिला के शव पड़े मिले. दोनों की बॉडी सड़ रही थी. महि‍ला की पहचान 36 साल की जयंती शाह के रूप में हुई जो 17 नवंबर से लापता हो गई थी और उसके पति अजीत ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दूसरा शव उसके साथ काम करने वाले 39 साल के संदीप सक्सेना का था जो अंबरनाथ पूर्व में प्रसादम रेजीडेंसी में रहता था।

संदीप सक्सेना ने अपने गले को काटने के लिए स्टोन ग्राइंडर कटर का इस्तेमाल किया था. प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि संदीप ने पहले जयंती की हत्या की और बाद में खुद का भी गला काट लि‍या. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदीप सक्सेना और अजीत, अंबरनाथ में एक निजी फर्म में काम करते हैं. संदीप सक्सेना नियमित रूप से अजीत के घर आता था और उनकी पत्नी जयंती की उससे दोस्‍ती हो गई थी।

पुलिस को दिए अपने बयान में अजीत ने बताया कि जयंती और संदीप सक्सेना के बीच संबंध थे और उन्होंने इसका विरोध किया था. 17 नवंबर से जयंती लापता हो गई और संदीप सक्सेना ने अजीत द्वारा किए गए कॉल का जवाब नहीं दिया जिसके बाद गुरुवार को अजीत ने संदीप सक्सेना के घर पर जांच की. जब दरवाजा खटखटाया गया तो वह खुला मिला. जयंती और सक्सेना दोनों को फ्लैट में मृत पाया गया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH