प्रेमिका ने किया शारीरिक संबंध बनाने से इंकार , प्रेमी ने युवती की हत्या कर लाश के साथ किया रेप

मध्य प्रदेश , 09/02/2025 11:38:03 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका ने किया शारीरिक संबंध बनाने से इंकार , प्रेमी ने युवती की हत्या कर लाश के साथ किया रेप

नागपुर 09 फरवरी 2025 - नागपुर के हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर अपनी शादीशुदा प्रेमिका की उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद उसने उसके शव के साथ रेप किया। इस अमानवीय कृत्य का खुलासा तब हुआ जब महिला की बेटी स्कूल से घर आई. फिलहाल, आरोपी रोहित गणेश टेकाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय विवाहिता हुडकेश्वर खुर्द में रहती थी. वह मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है और छह साल पहले काम की तलाश में अपने पति के साथ नागपुर आई थी. उसका पति सुबह ढाबे पर काम करने के बाद सीधे आधी रात को घर आता है. कंस्ट्रक्शन इंजीनियर रोहित टेकाम दो साल पहले हुडकेश्वर खुर्द में एक बिल्डिंग के निर्माण का काम कर रहा था तब पीड़िता और रोहित की जान-पहचान हुई थी। पुलिस ने कहा कि दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू होने के बाद जब उसका पति घर पर नहीं होता तो रोहित हमेशा उससे मिलने आता था।

06 फरवरी को पति के काम पर जाने के बाद पीड़िता ने रोहित को घर बुलाया. ऐसे में रोहित टेकाम उसके घर आ गया। रोहित और पीड़िता ने शराब पी और खाना खाया. बाद में रोहित ने पीड़िता से शारीरिक संबंध की मांग की. उसने उसे मना कर दिया, इससे नाराज होकर रोहित ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर पिड़िता के शव के साथ बलात्कार किया और भाग गया।

शाम को बच्ची स्कूल से घर आई तो घटना का पता चला। फिलहाल हुडकेश्वर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शव के साथ दुष्कर्म किया गया है. पुलिस ने पीड़िता के मोबाइल फोन की कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH