दो बच्चो को साथ लेकर विवाहिता पँहुची अपने आशिक के घर , आशिक तो मिला नही लेकिन,,

मध्य प्रदेश , 07/02/2025 5:46:02 AM
Anil Tamboli
दो बच्चो को साथ लेकर विवाहिता पँहुची अपने आशिक के घर , आशिक तो मिला नही लेकिन,,

श्योपुर 07 फरवरी 2025 - मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ अपने प्रेमी के घर पहुंची थी, लेकिन वहां प्रेमी तो नहीं मिला, बल्कि प्रेमी की पत्नी सहित चार लोगों ने जमकर मारपीट कर दी. मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  यह वीडियो श्योपुर जिले के वीरपुर थाना इलाके के नितनवास का है।गांव में दो दिन पहले एक महिला को बंधक बना कर उसके साथ मारपीट की गई. 

दरअसल, 30 साल की रजनी (बदला हुआ नाम) निवासी जौरा (जिला मुरैना) का पति कोयम्बटूर (तमिलनाडु) में काम करता है. यहीं पर रामभज केवट निवासी नितनवास भी काम करता था. इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई. इसी के चलते कई बार रामभज अपने दोस्त की पत्नी से बात करने लगा. एक दो बार वह मुरैना भी आ गया था. इसी दौरान अगस्त 2024 में रजनी अपने दो बच्चों के साथ रामभज के साथ कोयम्बटूर भाग गई थी और वहीं रहने लगी थी. लेकिन लगभग 15 दिन पहले रामभज केवट अपनी शादीशुदा प्रेमिका को छोड़कर भाग गया और फोन बंद कर लिया. इसके बाद महिला वापस मुरैना आ गई थी।

इस दौरान महिला ने रामभज केवट से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिली. दो दिन पहले जब बात हुई तो रामभज ने उसे बताया कि अभी वह झूंडपुरा में है. शाम को घर आ जाना. इस पर रजनी अपने दो बच्चों के साथ प्रेमी रामभज के घर नितनवास पहुंच गई, जहां रामभज तो नहीं मिला, लेकिन वहां उसकी पत्नी बट्टो केवट, भाभी सपना केवट, भाई भगवत केवट और सतीश केवट ने महिला को बांधकर जमकर मारपीट कर दी. बाद में महिला ने 100 डायल पर फोन लगाया, तो वह वीरपुर थाने की पुलिस आ गई।पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रेमी की पत्नी बट्टो केवट सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी वीरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि नितनवास गांव से सूचना मिलने पर डायल 100 के पुलिस जवान महिला को थाने लेकर पहुंचे थे. महिला को मारा पीटा गया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई है. वीडियो भी हमें मिला है. चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH