पिता की मौत के बाद लाश का बंटवारा , शव केे दो टुकड़े करने के लिए अड़े बेटे , फिर हुआ यह,,

मध्य प्रदेश , 02/02/2025 7:53:53 PM
Anil Tamboli
पिता की मौत के बाद लाश का बंटवारा , शव केे दो टुकड़े करने के लिए अड़े बेटे , फिर हुआ यह,,

टीकमगढ़ 03 फरवरी 2025 - पिता की मौत के बाद उनके दो बेटों के बीच अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि बड़ा पिता के शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गया। इस विवाद के बीच शव 5 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। 

जतारा में रविवार सुबह पांच बजे ध्यानी सिंह का निधन हुआ था। जिसके बाद बेटे किशन सिंह घोष और दामोदर घोष के बीच पिता के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। अंतिम यात्रा में शामिल रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने दोनों बेटों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किशन सिंह जिद पर अड़ा रहा। इस दौरान बुजुर्ग का शव करीब पांच घंटे तक घर के बाहर पड़ा रहा। 

परिवार का विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं थे। किशन सिंह अपने पिता का शव काटकर अलग अंतिम संस्कार करने पर अड़ा था, जिसे लेकर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी और समझाइश देकर अपनी मौजूदगी में अंतिम संस्कार संपन्न कराया। 

गांव में इस तरह के विवाद से ग्रामीण भी हैरान थे। बुजुर्ग की मौत के बाद हुए इस घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी रही। पुलिस के हस्तक्षेप से आखिरकार दोनों भाइयों ने समझौता किया और अपने पिता का अंतिम संस्कार एक साथ किया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH