सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल 11वी की छात्राओं के साथ करता था गंदा काम , हुआ गिरफ्तार
अनूपपुर 27 जनवरी 2025 - अनूपपुर जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 60 वर्ष है. वह लंबे समय से इस अपराध को अंजाम दे रहा था।
कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने पीटीआई को बताया कि पीड़िताओं (सभी कक्षा 11 की छात्राएं) की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई. छानबीन के दौरान पुलिस ने स्कूल के CCTV फुटेज की भी जांच की. TI अरविंद जैन ने बताया कि स्कूल की छह सदस्यीय आंतरिक शिकायत समिति से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया।
TI अरविंद जैन ने आगे बताया कि आरोपी पर BNS की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर आपराधिक बल का प्रयोग या हमला) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

















