पुष्पा का भंवर सिंह शेखावत बन कर आरक्षक को रील बनाना पड़ा भारी , DIG ने बिठाई इंक्वायरी

मध्य प्रदेश , 22/01/2025 9:23:12 PM
Anil Tamboli
पुष्पा का भंवर सिंह शेखावत बन कर आरक्षक को रील बनाना पड़ा भारी , DIG ने बिठाई इंक्वायरी

इंदौर 23 जनवरी 2025 - सिर मुंडवा कर रील बनाना सिपाही को भारी पड़ गया। क्राइम ब्रांच ने उसे न सिर्फ पकड़ा बल्कि चालान भी बना दिया। DIG ने तो अनुशासनहीनता की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिपाही ने इन्फुलेंसर के बहकावे में आकर फिल्म पुष्पा के भंवर सिंह शेखावत की नकल की थी। 

ADCP (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक बाइक चला रहा है और उसके पीछे पुलिसकर्मी बैठा हुआ है। दोनों फिल्म पुष्पा के कलाकारों की अदाकारी करते हुए नजर आ रहे थे। बाइक पर बैठा पुलिसकर्मी सिगरेट पी रहा था और लोग उसे शेखावत सर...शेखावत सर पुकार रहे थे। पुलिसकर्मी उन्हें देख कर सिगरेट का धुआं निकालता है। 

रील देखने पर पता चला पुलिसकर्मी PRTS में पदस्थ सिपाही जितेंद्र तंवर है। वहीं बाइक चलाने वाला कमलेश डामोर और वीडियो बनाने वाले का नाम अतुल डामोर है। ADCP ने उसे इन्फुलेंसर के साथ तलब कर फटकार लगाई। ADCP कहा इस तरह का कृत्य अनुशासनहीनता और विभागीय नियमों के उल्लंघन में आता है। 

अफसरों ने हेलमेट न पहनने पर उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दी। सिगरेट पीने पर नगर निगम से स्पॉट फाइन की कार्रवाई करवाई। उधर PRTS के DIG ने भी आरक्षक जितेंद्र तंवर के खिलाफ जांच बैठा दी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH