राज्य के 17 शहरों में 01 अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी , मुख्यमंत्री ने किया एलान

मध्य प्रदेश , 22/01/2025 3:26:43 PM
Anil Tamboli
राज्य के 17 शहरों में 01 अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी , मुख्यमंत्री ने किया एलान

भोपाल 22 जनवरी 2025 - मध्यप्रदेश में 17 धार्मिक शहरों में अब शराबबंदी लागू होने जा रही है। इस निर्णय की सराहना पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने की है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस कदम को प्राथमिकता बताते हुए समर्थन व्यक्त किया है। यह फैसला नई आबकारी नीति के तहत 01 अप्रैल से प्रभावी होगा। 

इस नीति के तहत धार्मिक स्थलों के आसपास स्थित शराब की सभी दुकानें बंद की जाएंगी। हालांकि, सरकार राजस्व में संभावित नुकसान की भरपाई के लिए शहरों के बाहरी इलाकों में नई दुकानों को स्थापित करने पर विचार कर रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराबबंदी के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि “मध्य प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी का फैसला एक अभूतपूर्व कदम है। इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का अभिनंदन।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनकी सरकार ने दो साल पहले शराब पर प्रतिबंध की नीति का ऐलान किया था, जो जनहित और व्यावहारिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण थी। इस निर्णय को उन्होंने पूर्ण शराबबंदी की दिशा में एक और कदम करार दिया। 

उमा भारती के ट्वीट के जवाब में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “आदरणीय दीदी, प्रणाम। प्रदेश के धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी का फैसला सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इससे न केवल धार्मिक श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान होगा, बल्कि समाज को भी सकारात्मक दिशा मिलेगी। आपके आशीर्वचन के लिए धन्यवाद।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH