कुत्ते ने नही काटा फिर भी लोग रैबीज का वैक्सीन लगवाने पहुँच रहे है हॉस्पिटल , जाने क्या है मामला
मध्य प्रदेश , 21-01-2025 8:13:59 PM
ग्वालियर 21 जनवरी 2025 - डबरा क्षेत्र के एक गांव में कुत्ते ने भैंस को काट लिया। इसके बाद कई लोगों ने उस भैंस के दूध का सेवन कर लिया। भैंस को कुत्ते के काटने की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। उस भैंस का दूध पीने वाले 15 लोग रैबीज के खतरे के चलते इंजेक्शन लगवाने मुरार जिला अस्पताल पहुंच गए। एक साथ इतने सारे मरीजों को देखकर नर्सिंग स्टाफ हैरत में पड़ गया।
स्टाफ ने लोगों से पूछा कि उनको कुत्ते ने कहां काटा है, तो वह बोले हमें नहीं काटा भैंस को काटा है, हमने तो सिर्फ दूध पिया है, इसलिए इंजेक्शन लगवाने यहां आए हैं। नर्सिंग स्टाफ ने लोगों को समझाया कि दूध पीने से कोई खतरा नहीं होता, लेकिन लोग नहीं माने और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के बाद ही अस्पताल से गए।

















