भाजपा नेत्री के साथ सरपंच पति ने किया रेप , FIR दर्ज होते ही हुआ फरार

मध्य प्रदेश , 19/01/2025 7:56:32 PM
Anil Tamboli
भाजपा नेत्री के साथ सरपंच पति ने किया रेप , FIR दर्ज होते ही हुआ फरार

इंदौर 20 जनवरी 2025 - मध्य प्रदेश में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सरपंच पति ने उसे शादी का झांसा दिया। उसके साथ लिव-इन में रहने के लिए बाकायदा एग्रीमेंट भी कराया। फिर ढाई साल तक हवस की प्यास बुझाता रहा। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई तो गुपचुप अबॉर्शन करा दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और तलाश में जुटी है। मामला सिमरोल थाना क्षेत्र का है। 

आरोपी 51 वर्षीय सरपंच पति लेखराज डाबी है जिस पर 38 वर्षीय महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए उसने एक एग्रीमेंट भी किया था जिसमें दोनों के पति-पत्नी के रूप में मकान में रहने की बात लिखी है। बताए जा रहा है कि आरोपी वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर का कट्टर समर्थक है। उषा ठाकुर के साथ उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

पीड़ित महिला ने बताया कि सिमरोल मंडल में पार्टी का काम करने के दौरान लेखराज से उसकी दोस्ती हो गई। उसके बाद लेखराज ने झांसा दिया था कि वह उसके साथ दूसरी शादी करेगा। क्योंकि ठाकुर परिवार में दो महिलाओं से शादी कर सकता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि लिव इन में रहने के दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने उसका अबॉर्शन करवा दिया। 

पीड़िता ने आगे बताया कि अब उसके परिवार ने भी उसे छोड़ दिया है। ऐसे में परिचित उसकी आर्थिक मदद कर रहे हैं। इस पूरे मामले में ASP ग्रामीण रूपेश द्विवेदी ने बताया कि महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH