हायवे किनारे के मकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक , हादसे में माँ और बेटी की मौत

मध्य प्रदेश , 16/01/2025 8:39:25 PM
Anil Tamboli
हायवे किनारे के मकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक , हादसे में माँ और बेटी की मौत

शिवपुरी 17 जनवरी 2025 - देहात थानांतर्गत गुना बाइपास पर सड़क किनारे आदिवासी परिवार के कच्चे मकान पर गुरुवार की शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मकान के अंदर अलाव सेक रहीं मां-बेटी ट्रक के नीचे दब गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दूसरी बेटी और ट्रक ड्राइवर घायल हो गया है। हादसे के समय घर के दूसरे कमरे में बैठे दामाद और परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बचे। 

घटना के बाद मौके पर तत्काल ITBP जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब चार बजे झांसी की तरफ से आ रहा लहसुन से भरा एक ट्रक गुना बाइपास से गुजर रहा था। इसी दौरान ईको सेंटर के पास अंधे मोड़ पर एक कार को बचाने के फेर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गया। कच्चे मकान में जाकर गिरा ट्रक चालक ने सड़क किनारे बने कच्चे मकानों को बचाने का प्रयास किया परंतु ट्रक पलट गया और वहां कच्चा मकान बनाकर रह रहे अमर आदिवासी के मकान पर जाकर गिरा। 

हादसे के दौरान ठंड से बचने के लिए घर में अलाव सेक रहीं अमर की पत्नी हरकुंवर आदिवासी उम्र 35 साल, बेटी काजल उम्र 15 साल, सरोज उम्र 12 साल ट्रक की चपेट में आ गईं। ट्रक के नीचे दबने के कारण हरकुंवर व उसकी बेटी सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक परजेश खान गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH