हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 05 कॉलगर्ल सहित 09 लोग गिरफ्तार , पूछताछ जारी

मध्य प्रदेश , 16/01/2025 10:08:45 AM
Anil Tamboli
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 05 कॉलगर्ल सहित 09 लोग गिरफ्तार , पूछताछ जारी

ग्वालियर 16 जनवरी 2025 - मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मौके से पुलिस ने 5 युवतियों समेत 4 युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं, कंडोम, हिसाब-किताब की डायरी, मोबाइल और कैश बरामद किया. हिरासत में ली गईं लड़कियों में बंगाल, दिल्ली, मथुरा, आगरा और दो ग्वालियर की रहने वालीं हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी स्पा सेंटर की आड़ में पिछले चार महीने से सेक्स रैकेट चला रहे थे. लड़कियों को दिल्ली से लाया जाता था और एक महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर काम पर रखा जाता था. ग्राहकों से प्रत्येक लड़की के लिए 1 हजार रुपये लिए जाते थे. आरोपी कस्टमर को यह भरोसा दिलाते थे कि यह जगह पूरी तरह सेफ है। 

मसाज पार्लर में हर कमरे में CCTV कैमरे लगे थे, जिससे यह आशंका है कि ग्राहकों के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल किया जा सकता था. पुलिस के मुताबिक, स्पा का मैनेजर देवेंद्र शर्मा यहां 25,000 रुपये की सैलरी पर काम करता था और पार्लर को प्रतेश चौरसिया ने किराए पर दिया था। 

पकड़े गए ग्राहकों की पहचान संकेत बंसल और देवेंद्र गुर्जर के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस धंधे में और कितने लोग शामिल है. पुलिस ने स्पा सेंटर पर ज्वाइंट ऑपरेशन किया जिसमें क्राइम ब्रांच, महिला थाना पुलिस और अन्य टीमों ने मिलकर रेड की थी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH